पत्नी ने ससुराल जाने से की इंकार तो पति ने साली से रचाई शादी
कैमूर । कैमूर जिले में एक मामला सामने में आया कि एक लड़की जब अपने ससुराल जाने से की इंकार तो छोटी बहन अपने जीजा के साथ शादी रचाने को हुई तैयार।


आपको बता दें कि 5 वर्ष पूर्व पहले लड़की की बहन की शादी हुई थी सोनभद्र जिला के रायपुर बरगोनिया थाना अंतर्गत बड़का कला गांव निवासी रामा तुरिया के साथ। शादी के बाद जब रामा तूतिया कैमूर जिले स्थित अपने ससुराल आया तो देखा कि उसकी बीवी रीता कुमारी का अफेयर जीजा के साथ चल रहा है। अपनी आंखों के सामने देखी हुई बातें को कैमूर एसपी के समक्ष बताया इसके बावजूद उसकी छोटी साली गीता कुमारी शादी करने को हुई राजी।
शादी के 1 महीने बीत जाने के बाद ससुराल वालों ने राम तुरिया के घर जाकर अपनी बेटी को सही सलामत विदाई कराकर सुरक्षित घर लेकर आए। घर आने के बावजूद लड़की के ऊपर दबाव बनाते हुए हमारे ऊपर भभुआ के महिला थाना में लड़की के माध्यम से आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। आवेदन में लिखी हुई बातों को अपने ससुराल आ कर गाली गलौज करते हुए अपनी साली गीता कुमारी को बहला-फुसलाकर लेकर भाग जाने का आरोप लगाया गया और शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया गया। खैर मामला जो भी हो परिजन द्वारा महिला थाना में एक लिखित आवेदन दिए जिसके आधार पर महिला थाना कांड संख्या 53 /20धारा 363 /B 376 मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त रामा तुरिया उर्फ रामनारायण तुरिया जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
रिपोर्ट – विवेक सिन्हा