आठ पुलिसवालों को मारने वाला विकास दुबे गिरफ्तार


News Desk : आठ पुलिसवालों को मारने वाले विकास दुबे को पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। गैंगस्टर विकास दुबे की तलाश में उत्तर प्रदेश पुलिस जगह-जगह खाक छान रही थी लेकिन पुलिस ने उज्जैन के महाकाल मंदिर से कुख्यात विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पिछले 7 दिनों से गैगस्टर विकास दुबे को दबोचने में लगी थी।


गौरतलब है कि आठ पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस लगातार विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए हाथ पैर मार रही थी और विकास दुबे लगातार पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। वो यूपी से निकला। फरीदाबाद में उसके होने की खबर मिली। फिर पुलिस ने दिल्ली पर नजरें टिकाईं। लेकिन आज विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन अभी कुख्यात विकास दुबे के गिरफ्तारी को लेकर अधिकारिक पुष्टि होनी बाकि है।


विकास दुबे पर ढाई लाख का इनाम पांच लाख कर दिया गया है, लेकिन ना कहीं से कोई जानकारी मिल रही है और ना ही कोई सुराग। मतलब एक गैंगस्टर ने कई राज्यों की पुलिस के नाक में दम कर रखा है। सूत्र बताते हैं कि बिकरु गांव में वारदात को अंदाम देने के बाद विकास दुबे ने 2-3 किमी दूर शिवली गांव में अपने दोस्त के घर शरण ली थी।