जर्नलिस्ट क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जाने माने पत्रकार वी.राज. बाबुल ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ
पटना । जर्नलिस्ट क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जाने माने पत्रकार वी.राज. बाबुल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। आम आदमी पार्टी, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह ने उन्हें प्रदेश कार्यालय में सदस्यता ग्रहण करवायी। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री राहुल सिंह, प्रदेश सचिव श्रीवत्स पुरुषोत्तम पार्टी की कोषाध्यक्ष रीना श्रीवास्तव, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश, पार्टी नेता राजेश सिन्हा, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर बोलते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह ने कहा कि वी.राज. बाबुल लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं और उन्हें अन्ना आंदोलन में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बाबुल ने पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करके बिहार का नाम पूरे देश में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि वी. राज.बाबुल के पार्टी में आने से पार्टी को एक नई एवं सकरात्मक ऊर्जा प्रदान होगी। प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह ने वी. राज.बाबुल को पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी देने की घोषणा की है।
वी. राज.बाबुल को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री राहुल सिंह, प्रदेश सचिव श्रीवत्स पुरुषोत्तम पार्टी की कोषाध्यक्ष रीना श्रीवास्तव सहित विभिन पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।
रिपोर्ट – विवेक कुमार यादव