मुजफ्फरपुर पहुंचे आशुतोष कुमार नीतीश लालू के 30 साल के शासन पर कसा तंज, राजपा 243 सीट पर लड़ेगी चुनाव
मुजफ्फरपुर । राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशुतोष कुमार का दौरा आज औराई विधानसभा में हुआ जहां उनका भव्य स्वागत किया।वही राजखण्ड,औराई,सिमरी मेंबड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष आशुतोष कुमार का स्वागत किया। बैगना बसुआ उच्च विद्यालय प्रांगण में परिवर्तन सभा में भाग लिया व सभा का संचालन विद्यालय के प्राचार्य मणि ठाकुर ने किया और सभा को सम्बोधित करते हुए अशुतोष कुमार ने कहा कि नीतीश-लालू ने 30 सालों में बिहार को बर्बाद कर बिहार को बेरोजगारों का फैक्ट्री बना दिया है और इस बार राजपा 243 सीटों पर चुनाव लड़ कर इन लूटेरों को सबक सिखाएगा साथ ही कहा कि औराई विधानसभा आजादी के इतने वर्षों के उपरांत भी जिला से नही जुड़ा है।
इस विधानसभा के लागभग 5 दर्जन से अधिक की संख्या में अस्पताल एवं दो रेडक्रॉस ब्रांच बंद है लेकिन कोई सुनने वाला नही है और इसी विधानसभा के 40 ऐसे विद्यालय है, जिसके उपड छत नही है और नीतीश कुमार बिहार में विकास का ढिंढोरा पीटते है उनको शर्म आना चाहिए कि आज भी बिहार का ही एक ऐसा विधानसभा है जिसमे लोगों को चचरी पर चलना पड़ता है।
लेकिन इन बार हमलोग औराई भी बदलेंगे और बिहार भी और रामबृक्ष बेनीपुर जी के सभी सपनो का औराई बनाएंगे।
विशाल कुमार की रिपोर्ट