राजकुमार कुशवाहा बने मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, युवा कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी बधाई


Bhopal : सामाजिक, राजनीतिक कार्यों में बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज(भारत){रजि.} के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.नागमणी कुशवाहा ने युवा समाजसेवी राजकुमार कुशवाहा जिला उमरिया को राज्य मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। राजकुमार कुशवाहा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणी कुशवाहा को धन्यवाद आभार प्रकट करते हुए कहा कि मेरे नेतृत्व में अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत ){रजि.} को मध्यप्रदेश राज्य में राजनीतिक क्षेत्र ,समाजिक क्षेत्र एवं आर्थिक क्षेत्र में मजबूत करने का काम करेंगे। बधाई देने वालों में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र कुशवाहा,राष्ट्रीय सचिव (संगठन) जयप्रकाश मौर्य, बिहार प्रदेश अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा, उपाध्यक्ष गणेश शंकर कुशवाहा, रामसरोवर कुशवाहा, राममिलन कुशवाहा, कुसुम कुशवाहा ,प्रदीप कुशवाहा, रितेश कुशवाहा
समेत कई गणमान्य लोगों ने बधाई दिए।