राजद ने छह साल के लिए अपने तीन विधायकों को पार्टी से किया निष्कासित।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने अपने तीन विधायकों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।पार्टी कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और महासचिव आलोक मेहता ने संयुक्त रूप से आज दोपहर पत्रकार वार्ता में इस बात की जानकारी दी।पार्टी से निष्कासित होने वाले विधायकों में गायघाट के विधायक महेश्वर प्रसाद यादव,पातेपुर से विधायक प्रेमा चौधरी और दरभंगा के केवटी से विधायक फराज फातमी हैं।राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर पार्टी के संविधान के तहत इन तीनों को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है।
पत्रकार वार्ता में राजद ने कोरोना काल के दौरान बिहार सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा किया।राजद नेताओं ने कहा कि कोरोना और बाढ़ जैसी आपदा के बीच अगर किसी ने जनता के बीच जाकर उनका दुख दर्द को जाना है तो वो केवल तेजस्वी प्रसाद यादव हैं।पार्टी नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार में अपराध चरम पर पहुंच चुका है।
रिपोर्ट-अनुभव सिंह