शहीदों के सम्मान में ब्राह्मण समाज ने किया सामूहिक तर्पण का आयोजन

पटना । मंगलवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान में शहीदों के लिये सामूहिक तर्पण का आयोजन किया गया। पी.एस.एस के राष्ट्रीय संयोजक सह राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ईo आशुतोष कुमार झा ने सभी ब्राह्मणों को अपने पितरों के तर्पण के समय अपने पूर्वजों के साथ-साथ शहीदों के लिये भी यथानाम यथागोत्राय तर्पण करने का आह्वान किया है। सर्वे भवन्तु सुखिनः और वयं राष्ट्रे जाग्रियाँ पुरोहिता: के वास्तविक प्रतिपादन कर हमलोग राष्ट्रीय एकजुटता व राष्ट्रप्रेम के कारण सभी जाति, वर्ग, धर्म,संप्रदाय के शहीदों के लिए सामूहिक तर्पण के कर्तव्यबोध का पालन कर रहे हैं।

इंजीनियर आशुतोष झा ने कहा कि आज ग़ांधी घाट गंगा तट से प्रारंभ कर देव घाट विष्णु पद गया में 17 सितम्बर को तीन बजे समापन होगा दिनांक 15,16,और 17 को बिहार के प्रायः सभी जिलों में संगठन द्वारा सामुहिक तर्पण किया जाएगा इसके संयोजक पाण्डेय मुन्ना, कुम्हरार विधानसभा प्रत्याशी विनोद कुमार पाठक, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनीष मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ कुमार झा,महासचिव व्रज मोहन झा, युवा ब्राह्मण चेतना मंच के शुभाष पाण्डेय मगध ब्राह्मण विकाश मंच के कई पदाधिकारी पी.एस.एस के कोषाध्यक्ष संजीव कुमार झा, पत्रकार विजय मिश्रा बाबा, कुंदन लाल सहगल, ईo सुशील त्रिपाठी, प्रभाकर चौबे, मनीष भूषण ओझा, प्रमोद ओझा, सुजीत कुमार पाठक, रजनीश तिवारी, गुंजन तिवारी, राज किशोर पांडेय, विद्यासागर, सुमन जी मिश्रा, महेश पांडेय, टिशू पांडेय, विश्वजीत पांडेय, विकास कुमार निर्दोष, राज कुमार पांडेय , लाल बिहारी पांडेय, धनन्जय पांडेय, अमित कुमार पांडेय, विष्णु पांडेय, वासुकी नाथ पांडे, उदय पांडेय, राम रतन भारद्वाज, गणेश पांडेय सहित सैकड़ों ब्राह्मणों ने गंगा में सामूहिक तर्पण किया।

ईo झा ने तर्पण बाद जानकारी दी औरंगाबाद में जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार तिवारी ने भी आज ही तर्पण किया, वैशाली लालगंज, झंझारपुर, व गया में 17 को सामूहिक तर्पण करने का निर्णय लिया गया है और तीन दिन में सभी इकाइयों में सामूहिक तर्पण किया जायेगा।। उसके लिए दोनों प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ललित झा और मनीष मिश्रा सभी जिला अध्यक्ष से सम्पर्क किये हैं।।

वहीं रजनीश तिवारी ने बताया कि शहीदों के सम्मान में इस तरह के सामूहिक तर्पण से उनके बलिदान को स्मरण कर बिहार वासियों को एवं देशवासियों के समक्ष उनकी देश के लिए कुर्बानी को बत लाना है कि वे अपने देश की रक्षा के लिए सरहद पर कुर्बान हो गए उनकी कुर्बानी को इस सामाजिक तर्पण के जरिए हर वर्ष हम लोग याद करते रहेंगे ब्राह्मण समाज सदैव मनुष्य कल्याण और विश्व कल्याण के लिए त्याग और समर्पण समय-समय पर दिखलाता रहा है।

रिपोर्ट – विवेक कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Shares