कैमूर आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत दूसरी घायल।
कैमूर : ज़िले के पहाड़ी इलाके के प्रखण्ड क्षेत्र भगवानपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है देर शाम अचानक आकाशीय बिजली गिरने से घर से बाहर गई एक महिला की मौके पर मौत हो गई वंही दूसरी महिला बुरी तरह झुलस गई ।झुलसी महिला का इलाज स्थानीय स्पताल में किया जा रहा है। दोनो महिला परमालपुर गांव की बताई जाती है। घटना भैसाहि सिवाना की बताई गई है।
मृतक महिला परमालपुर गांव की प्रभु पाल की 40 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी और वही घायल महिला उसी गांव की स्व सुरेंद्र पाल की पत्नी आरती कुंवर 50 वर्षीय बतायी जाती है। जहां परमालपुर गांव की दो महिला पशुओं के लिए घास गढ़ने के लिए गयी हुई थी। दोपहर 3 बजे बारिश हुई तो भागने के दौरान ठनका गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी वही दूसरी महिला घायल हो गयी। घटना की सूचना पर घटनास्थल पर लोगो की काफी भीड़ जुट गई और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया और सूचना पर भगवानपुर थाना की पुलिस पहुँच गयी। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया।
कैमुर से विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट