Kaimur : नुआओ से भभुआ जा रहे जदयू नेता सड़क हादसे में घायल

कैमूर से विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Kaimur : मोहनिया कैमूर जिले के नुआओ थाना क्षेत्र से अपने निजी काम से भभुआ जा रहे जदयू नेता अनियंत्रित वाहन से टकरा जाने से बुरी तरह घायल हो गए।जिन्हे स्थानीय लोगो की मदद से निजी अस्पताल ले जाया गया।समाचार प्रेषण तक खतरे से बाहर बताए गए है।यह हादसा मोहानिया रामगढ़ पथ पर घटित हुई।

जानकारी के अनुसार जिले के नुआओ निवासी गुड्डू गुप्ता जो एक नुआव।क्षेत्र से ही एक हिंदी दैनिक पेपर में संवाददाता के साथ साथ जदयू के स्थानीय नेता भी है।जो आज किसी काम से जिला मुख्यालय भभुआ आ रहे थे तभी रामगढ़ मोहनिया पथ पर अनियंत्रित तेज गति से आ रही वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे वह बुरी तरह लहुलहान हो गए।घटना के बारे में बताया जाता है की हादसे के बाद स्थानीय लोगो ने रोड के किनारे पड़ा देख तत्काल निजी क्लीनिक ले गए। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।चिकित्सक ने बताया कि चिंता की कोई बात नही हैं। तत्काल बेड रेस्ट की सलाह दी है।घटना की जानकारी मिलने के बाद कई स्थानीय नेता समाजसेवी व पत्रकार घर पहुंच कर कुशलक्षेम जाना और भगवान से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Shares