भारतीय पंचायत पार्टी 243 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
पटना । ‘भारतीय पंचायत पार्टी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश यादव एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष बलवंत शर्मा द्वारा बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ाने का आह्वान किया गया। साथ ही बिहार के पिछड़ेपन, पंचायत की बदहाली, गांवों का विकास नहीं होना, बेरोजगारी का बढ़ना, महिला उत्पीड़न के बढ़ते मामले और उन्हें न्याय का नहीं मिलना, गांव, गरीब, किसान, मजदूर आज की तारीख में भूखमरी के कगार पर हैं। इसमें सबसे अहम बात है कि युवाओं का मुद्दा जो 80 % बेरोजगार हैं। कृषि क्षेत्र में युवा वर्ग काफी पिछड़े हुए हैं। चिकित्सा गरीबों से बहुत दूर होते जा रहे हैं। शिक्षा, बहुत महंगी हो गई है, अच्छे साधन है नही, शिक्षा पर जीएसटी लगाना बिल्कुल गलत है। खाद, बीज, कृषि उपकरण पर जीएसटी लगाना गलत है। हमारी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है।
पार्टी उन्नत गांव, उन्नत देश के मुद्दे पर काम करेगी। सरकार बनने पर जिला लेबल पर रोजगार के साथ, फूड चेन सप्लाई एवं महिला सुरक्षा किसान की उन्नती के लिए पार्टी कटिबद्ध होकर काम करेगी।
इस प्रेस-वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष बलवंत शर्मा, दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन यादव, राष्ट्रीय संयोजक सी.पी.आर्या, युवा सचिव सचिन कुमार, राष्ट्रीय सचिव प्रमोद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष चौधरी, प्रदेश महासचिव शशि भूषण सिंह आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट – स्वेता मेहता