बाढ़ जिला राजद अध्यक्ष ने सड़क और स्वास्थ्य के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को जमकर लताड़ा।


बाढ़ : बाढ़ जिला राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष महेश सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर प्रदेश सरकार को जम कर लताड़ा।पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने राज्य सरकार एवं उसके नुमाइंदों को जमकर खरी खोटी सुनाई।बाढ़ जिला राजद अध्यक्ष ने मुख्य रुप से कोरोना काल में प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रदेश की तमाम टूटी सड़कों के मुद्दे पर बात की।


उन्होंने लोगों से ये समझने को कहा कि वर्तमान सरकार अपने शासन के 15 साल के पहले की बात तो करती है,लेकिन अपने 15 साल के कार्यकाल की उपलब्धि नहीं बता पाती है।आगे महेश सिंह ने कहा कि करोना काल के बारे में हम पहले ही कह चुके हैं कि ये बिहार सरकार के बड़े घोटालों में से एक है।जमीन पर विकास दिखाई नहीं दे रहा है।आप देख लें,सड़क से लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था तक हर जगह ही स्थिति दयनीय है।