धूमधाम से मनाया गया संतान प्राप्ति का पर्व जिउतिया
कैमूर । संतान प्राप्ति एवं पुत्रो की दीर्घायु व सुखद ज़िंदगी के लिए मनाए जाने वाला जिउतिया का पर्व सम्पुर्ण कैमूर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर माताओं ने निर्जला व्रत रखा साथ ही नदी एवं तालाबो में स्नान भी किया।
वंही लाख पाबंदिया होने के बाद कोरोना पर आस्था का पर्व जिउतिया भारी पड़ गया। हजारों की संख्या में पहुंच कर महिलाओं ने पोखर तथा
तालाब में जाकर स्नान किया। अपने पुत्रों की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने जिउतिया व्रत भी रखा। गुरूवार की अहले सुबह पानी पीने तथा सरगही खाने के बाद 24 घंटा बिना अन्न जल का निर्जला व्रत रखा। इस दौरान महिलाओं ने शाम करीब दो बजे से शाम छह बजे तक जिले के जलाशयों पर पहुंच कर स्नान किया। भभुआ नगर समेत ज़िले के सभी स्थानों पर स्नान करने के बाद वहां पर महिलाओं ने कथा भी सुनी। इस अवसर पर विभिन्न गांवों की महिलाएं ट्रैक्टर, आटो के अलावा अन्य निजी वाहनों से जलाशयों पर जाकर स्नान की। वहीं इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने गांव के बगल में स्थित तालाब में जाकर पूजा पाठ किया। स्नान के बाद महिलाओं ने जिउतिया का पूजा किया।
कैमूर से विवेक सिन्हा की रिपोर्ट