नव वर्ष पर मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालु व पिकनिक स्पॉट रहे गुलजार


कैमूर । कैमूर जिले में नव वर्ष के मौके पर अहले सुबह से ही मां मुंडेश्वरी के दर्शन पूजन के लिए लंबी लाइन लगी रही, श्रद्धालु कतार से होकर माता के दरबार तक पहुंच कर दर्शन कर रहे थे। जबकि दूसरी तरफ कैमूर के पिकनिक स्पॉटों पर हजारों लोग इंजॉय करने पहुंचे। पिकनिक स्पॉटों में रोहतास की सीमा पर अवस्थित दुर्गावती जलाशय के प्राकृतिक सुंदरता जो पूर्वी तट पर शेरगढ़ का प्राचीन किला है,तो कुछ दूरी पर भुरकुंडा का प्राचीन किला भी सैकड़ों वषों से विद्यमान है। तेलहार कुंड प्रकृति की गोद में स्थित खूबसूरती और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए मशहूर है। ढाई सौ फीट से अधिक की ऊंचाई से तेजधार से पानी गिरने का शोर पहुंचे लोगों को रोमांचित कर रहा था। अगर बात करें तो सबसे मशहूर जिले का पिकनिक स्पॉटों मे चैनपुर के करकटगढ़ जलप्रपात पहाड़ी के गोद में बसा है। मनोरम दृश्य के साथ इको टूरिज्म पार्क, झूला का लोगों ने आनंद उठाया। कैमूर के अन्य मंदिरों व पिकनिक स्पॉटों पर भी काफी संख्या में लोग नववर्ष के मौके पर पहुंचे थे।
कैमूर से दाऊजी केशरी की रिपोर्ट