मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने फिल्म जगत की मशहूर काेरियाेग्राफर सराेज खान के असामयिक निधन पर गहरा शाेक एवं दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शाेक संदेश में कहा कि वे फिल्म जगत की मशहूर काेरियाेग्राफर थी। उन्हें बेस्ट काेरियाेग्राफी के लिए तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके निधन से फिल्म जगत काे अपूरणीय क्षति हुयी है। मुख्यमंत्री ने स्व0 सराेज खान की आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनाें एवं प्रशंसकाें काे दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्राथर्ना की है।