BPSC APO की मुख्या परीक्षा 12 नवंबर से शुरू


BPSC APO : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) एपीओ की मुख्य परीक्षा 12 से 15 नवंबर तक होगी। इस परीक्षा के लिए नौ केन्द्र बनाए गए हैं। मुख्य लिखित परीक्षा में करीब चार हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।


परीक्षार्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर बीपीएससी एपीओ मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिड कार्ड जारी कर दिया गया है। मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा के लिए वेबसाइट-bpsc.bih.nic.in पर विवरण प्रदान उपलब्ध करा दिया गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 2.00 बजे से शाम 5 बजे तक जनरल स्टडीज और जरनल हिंदी के लिए परीक्षा 12 नवंबर 2022 को निर्धारित है।

