भाजपा के द्वारा माँ मंगलागौरी किया गया पूजा हवन, गृह मंत्री अमित शाह के लिए मांगी गई शुभकामनाएं
गया । गया भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा के नेतृत्व में गया में अवस्थित मां मंगलागौरी मंदिर में भारत के गृहमंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष पूजा अर्चना और हवन किया गया है।जैसा कि आप सभी को मालूम है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के पहले गया में अवस्थित शक्तिपीठ मां मंगलागौरी मंदिर मनोकामना सिद्धि के लिए अमित शाह के द्वारा विशेष पूजा अर्चना की गई थी।
पूजा अर्चना के कुछ ही दिनों के बाद अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे। आज भारत के गृहमंत्री के रूप में पदस्थापित हैं।
अमित शाह के गृहमंत्री बनने के बाद देश में अमूल चूल परिवर्तन आया है। अमित शाह के नेतृत्व में अनुच्छेद 370और धारा 35ए समाप्त कर देश में एक संविधान,एक निशान और एक प्रधान के प्रवाधान को चरितार्थ किया।सी.ए.ए.को देश में लागू किया गया है। भारत को मजबूत राष्ट्र बनाने में अमित शाह जी का अहम योगदान रहा है। इनके स्वास्थ्य लाभ के लिए आज मां मंगलागौरी मंदिर में पूजा अर्चना कर उनके स्वास्थ्य की मंगल कामना सभी उपस्थित लोगों द्वारा किया गया है इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राम, कंचन सिन्हा,डां अनुज कुमार , राजेंद्र प्रसाद, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, जिला महामंत्री राजेश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, संतोष ठाकुर,कमल सिन्हा, विनोद सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना कुमारी, आकाश गिरि।
रिपोर्ट – धीरज गुप्ता