युवा कुशवाहा समाज (भारत) के बिहार प्रदेश सचिव प्रेम सिंह निशांत की करंट लगने से मौत। कुशवाहा समाज की अपूरणीय क्षति -नागमणी

अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) के बिहार प्रदेश सचिव प्रेम सिंह निशांत कुशवाहा का शनिवार को खेत मे काम करने के समय बिजली के तार से स्पर्शघात से मौत हो गयी। सदर अस्पताल में शेखपुरा में बॉडी का पोस्टमार्टम के बाद काफी संख्या में लोग उकसी गांव पहुंचे। जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ,प्रदेश उपाध्यक्ष शैलयेन्द्र महतो ,प्रदेश महासचिव सूचित कुशवाहा, प्रदेश महासचिव नीतीश कुशवाहा,राज्य कार्यकरणी सदस्य अबधेश कुशवाहा,अरियरी प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार समेत भारी संख्या में सामजिक,राजनीति, कार्यकर्ता उनके अंतिम विदाई में शामिल हुए।


बिजली विभाग के लापरवाही के प्रति लोगों का आक्रोश था। शेखपुरा विधानसभा के विधायक रणधीर कुमार सोनी ने भी गहरी शोक जताया है। अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत )के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणी कुशवाहा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कुशवाहा समाज का अपूरणीय क्षति बताया । प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश शंकर ने कहा कि हमने एक मजबूत युवा साथी को खो दिया है। इस मौके पर रालोसपा नेता देवेंद्र कुशवाहा,रामानंद कुशवाहा, मुखिया प्रतिनिधि देवन कुशवाहा, मुखिया प्रतिनिधि ब्रम्देव महतो,धर्मेंद्र कुमार मुखिया ,प्रशांत कौशल,शैलयेन्द्र प्रसाद,फूलचंद कुशवाहा, राजीव रंजन उर्फ मुन्नी , जदयू नेता सिंधु पासवान,शिशुपाल कुमार, मुखिया प्रतिनिधि फुलेश्वर ठाकुर एवं हजारों राजनीतिक कार्यकर्ताओं ग्रमीणों ने नम आँखों से अंतिम विदाई में शामिल हुए।