लालू यादव की सुरक्षा में तैनात एएसआइ की हत्या, बिहार के राजगीर के थे रहने वाले

रांची : रिम्स में लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात एएसआइ कामेश्वर रविदास की गुरुवार की देर रात हत्या कर दी गई। उनकी लाश शुक्रवार की सुबह एक तालाब के पास से बरामद की गई है। टाइगर मोबाइल में तैनात रहा यह जवान तुपुदाना थाने में पदस्थापित था। प्रोन्नति के बाद इसकी ड्यूटी लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में लगी थी। शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि जवान को खाने पीने का शौक था। अक्सर यह ड्यूटी से घर लौटने के बाद अपने दोस्त यारों के साथ बैठकर पार्टी करता था। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। जवान की उम्र करीब 50 साल थी। यह बिहार के राजगीर का रहने वाला था। शव को देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि धारदार हथियार से जवान की हत्या की गई है।

कामेश्‍वर रविदास तुपुदाना ओपी के जमादार थे। वर्तमान में रिम्स में लालू की सुरक्षा में तैनात थे। पत्थर से कूच कर उनकी हत्‍या की गई है। मौके पर एसएसपी रांची, सिटी एसपी रांची, एसपी हटिया आदि पुलिस पदाधिकारी पहुंचे हैं। जमादार की मौत के बाद लोग स्तब्ध हैं। इलाके में लोग दहशत में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Shares