मुज़फ़्फ़रपुर मुरौल में बाढ़ राहत की राशि न मिलने से नाराज लोगो ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन।


मुज़फ़्फ़रपुर जिले के मुरौल प्रखंड के लोगो को अब तक बाढ़ राहत की राशि न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में बैठकर अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन।
वही इस दौरान धरना प्रदर्शन में शामिल रहे कांग्रेस के मुरौल प्रखंड अध्यक्ष मोहन पासवान ने कहा कि सरकार एवं उनके कर्मियों की इतनी बड़ी लापरवाही हैं कि बाढ़ समाप्त हुआ इतने दिन हो गए लेकिन बाढ़ पीड़ितों को अब तक बाढ़ राहत की राशि नही मिली है इसके साथ यहाँ के कर्मचारी जमीन की रसीद काटने में भी लापरवाही बरतने लगे हैं।
वही इस धरना प्रदर्शन में उपस्थित रहे अजय कुमार पासवान, संघर्ष, रमेश, गुंजेश ठाकुर, शंकर पासवान, विजय कुमार शर्मा, रेशमी देवी, जय बोल खातून, मोहम्मद अख्तर समेत सैकड़ों लोग।
अरविंद अकेला मुज़फ़्फ़रपुर