‘आप ‘ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार बारामूला आतंकी हमले के शहीद जवान लव कुश शर्मा के गांव पहुंचे


जहानाबाद : आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार बारामूला के आतंकी हमले में  जहानाबाद जिले के शहीद जवान लवकुश शर्मा के परिजनों को सांत्वना देने उनके पैतृक गांव आईडा पहुंचे। जहानाबाद- अरवल मोड़ पर जिलाध्यक्ष नीरज कुमार,जिला महासचिव शैलेन्द्र कुमार और जिला उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव ने सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष  शहीद के पैतृक आवास पर पहुंचे।पटना से उनके साथ प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर मृणाल कु राज, प्रदेश कला संस्कृति प्रकोष्ठ महासचिव रंजीत कृष्ण, प्रदेश वार्ड पंचायत अध्यक्ष अरविंद पंकज और वरिष्ठ दलित नेता साधुशरण चौधरी,पटना जिला से अजय सिन्हा, सत्येन्द्र कुमार सिंह साथ पहुंचे थे।

शहीद लवकुश शर्मा के पिता और उनकी विधवा पत्नी को आम आदमी पार्टी बिहार की ओर से  सांत्वना देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि -” लवकुश शर्मा ने देश के नागरिकों के जन माल की सुरक्षा के लिए आतंकियों के साथ बहादुरी से लड़ते हुए अपने प्राणों की बलि दी है वे अमर है। उनकी शहादत पर बिहार ही नहीं बल्कि समूचे देश को गर्व है। हम सभी लवकुश शर्मा की शहादत की नमन करते हैं।”

शहीद के परिजनों से मुलाकात के बाद मौजूद प्रेस मीडिया के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि – “शहीद के आश्रितों के लिए बिहार सरकार द्वारा काफी कम राशि की घोषणा की गई है।

दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तरह बिहार सरकार को एक करोड़ की सम्मान राशि देने की घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने शहीद के विधवा और बच्चो के लिए पटना  में  मुफ्त सरकारी आवास की व्यवस्था करते हुए अवयस्क बच्चो को गुणवत्ता पूर्ण स्तरीय शिक्षा देने की माँग बिहार सरकार से की है।

Report – Vivek Kumar Yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Shares