भागलपुर में 24 वर्षीय एक युवक ने की आत्महत्या


भागलपुर । भागलपुर जिला के हबीबपुर थाना क्षेत्र निवासी मारुचक अंबाई के 24 वर्षीय युवक ने गले में साड़ी का फंदा लगाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर लिया। मृतक मारुचक अंबाई अशोक राम के पुत्र चंदन कुमार बताया जा रहा है। वही मृतक के पिता ने बताया कि हमारा बेटा चंदन का कुछ बर्षो से दिमागी संतुलन खराब था। जिसके कारण रांची में 3 वर्ष से इलाज चल रहा था। मृतक अपनी बहन रूपा देवी पति रंजन कुमार राम के मकान में रहता था। यह घटना उन्हीं के मकान में घटी है। सूचना मिलते ही हबीबपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

