झारखंड में कोरोना से 6 लोगों की मौत, राज्य में संक्रमितों की संख्या हुई 13671


राँची : झारखंड में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। जुलाई महीने में संक्रमण तेजी से बढ़ने के साथ-साथ अब अगस्त महीने में भी संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जिसमें राज्य भर से 789 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके बाद आंकड़ा बढ़कर 13671 हो गया है। वहीं पूर्वी सिंहभूम से 6 कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद राज्य भर में मृतकों की संख्या 128 पर पहुंच गई है। झारखंड में अब तक 4816 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौट चुके हैं।


राज्य में नए मिले संक्रमितों में पूर्वी सिंहभूम से सबसे अधिक 198 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके अलावा रांची से 130, खूंटी से 92, हजारीबाग से 90, रामगढ़ से 54, जामताड़ा और पश्चिमी सिंहभूम से 41 – 41, साहिबगंज से 34, लातेहार से 31, गुमला से 23, सरायकेला से 13, पाकुड़ से 12, देवघर से 9, बोकारो और पलामू से 8, धनबाद से 4, लोहरदगा से 1 संक्रमित मिले हैं।

