छठ घाटों की व्यवस्था दुरुस्त करने को ले डीएम ने की बैठक

कैमूर से दाऊजी केशरी की रिपोर्ट

Kaimur : जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभाकक्ष में कैमूर डीएम नवदीप शुक्ला के अध्यक्षता में छठ महापर्व 2022 हेतु तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला पदाधिकारी के द्वारा छठ महापर्व को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।


जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत घाटों का निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही छठ घाटों पर निम्न सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
छठ घाटों पर पुरुष एवं महिला हेतु अलग-अलग शौचालय, छठ घाटों पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने, खतरनाक घाटों को चिन्हित करने एवं बैरिकेडिंग करवाने, सभी अंचलों में कम्युनिकेशन प्लान तैयार करने, घाटों पर कंट्रोल रूम का संचालन करने, घाटों पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था कराने, यातायात/वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने, घाटों पर रोशनी की व्यवस्था कराने, पेयजल की व्यवस्था कराने, ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था करने इत्यादि से संबंधित चर्चा की गई।


बैठक में अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ व मोहनिया, भूमि सुधार उप समाहर्ता भभुआ व मोहनिया, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल भभुआ, कार्यपाल्क अभियंता पीएचईडी, जिला अग्निशाम पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद एवं नगर पंचायत, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना अध्यक्ष इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Shares