कैमूर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से की गई महाराज चित्रगुप्त की पूजा

कैमूर से विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Kaimur : कैमूर जिले के विभिन्न स्थानों पर चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना के साथ कलम दवात की भी पूजा की गई कायस्थ समाज के सदस्यों ने भगवान चित्रगुप्त की चित्र स्थापित कर अपने घरों में सामूहिक रूप से पूजा की गई।

भगवान चित्रगुप्त लोगों के कर्मों का हिसाब रखते हैं और तदनुसार स्वर्ग और नरक आवंटित करते हैं

पुजारी अंबिका मिश्र ने बताया कि पुराणों के अनुसार भगवान चित्रगुप्त धर्मराज के दरबार में समस्त प्राणियों के कर्मों के आधार पर स्वर्ग और नरक का आवंटन करते हैं उनके वंशज आज भी धर्म राजनीति विज्ञान समाज सेवा दर्शन और राष्ट्र रक्षा आदि क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। पूजा अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया इस मौके पर आदित्य नारायण सिन्हा संतोष कुमार सिन्हा विवेक कुमार सिन्हा बिट्टू कुमार सिन्हा स्वास्तिक सिन्हा समेत कई समाज के लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Shares